टी-20 विश्वकप : दक्षिण अफ्रीका की जीत में नॉर्किया की बेहतरीन गेंदबाजी, श्रीलंका की 6 विकेट से हार
तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया (सात रन, चार विकेट) से दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप में श्रीलंका को छह विकेट से हराया। नॉर्किया, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 77 रन पर ढेर किया।

श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत रहा और वह न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई। नुवान तुषारा के रन आउट के साथ श्रीलंकाई पारी खत्म हो गई।
चुनौतीपूर्ण हालात में श्रीलंका ने पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट 27 रन पर निकाल दिये थे। वानिंदु हसरंगा ने 17 रन देकर दो विकेट लिये।
दक्षिण अफ्रीका ने 16 . 2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। हेनरिच क्लासेन ने 15वें ओवर में हसरंगा को एक छक्के समेत 11 रन लेकर दक्षिण अफ्रीका की जीत पक्की कर दी। नुवान तुषारा ने दूसरे ओवर में रीजा हेंडरिक्स को आउट किया। मैथ्यूज के ओवर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम के पेट में गेंद लगी जिससे उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।

उन्होंने कवर्स में शानदार छक्का जड़ा, अगले ओवर में दासुन शनाका की गेंद पर स्लिप में कामिंदु मेंडिस को कैच दे बैठे। कैगिसो रबाडा ने 21 रन देकर दो विकेट लिये, केशव महाराज ने 22 रन देकर दो विकेट झटके।
ओटनील बार्टमैन ने पाथुम निसांका (3) को पवेलियन भेजा। नॉर्किया ने अपने पहले ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। आठ ओवर के भीतर श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 31 रन था।
महाराज ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और सदीरा समरविक्रमा को आउट किया। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 गेंद में 16 रन बनाये जो नॉर्किया का शिकार हुए।