Trending
फ्रेंच ओपन : घुटने की चोट के कारण जोकोविच ने नाम वापस लिया
नोवाक जोकोविच ने घुटने की चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे रोलैंड गैरोस से हटना पड़ रहा है, मैंने कल के मैच में पूरे दिल से खेला और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, मेरे दाहिने घुटने में एक मेनिस्कस टियर के कारण मेरी टीम और मैंने सावधानीपूर्वक विचार किया, जिसके बाद कठिन निर्णय लेना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मैं इस सप्ताह फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और निरंतर समर्थन के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं।

जोकोविच को सोमवार को हुए मुकाबले में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के साथ हुए मैच के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी।