Trending

स्कॉट फ्लेमिंग होंगे भारतीय पुरुष बास्केटबाल टीम के कोच

भारतीय बास्केटबॉल महासंघ ने वार्षिक आम बैठक के बाद स्कॉट फ्लेमिंग को फिर से पुरुष राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। फ्लेमिंग को बीएफआई ने राष्ट्रीय टीम के कोच के अलावा देश में कोचिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

साभार : गूगल

फ्लेमिंग इससे पहले 2012 से 2015 तक भारतीय बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उन्होंने ‘एनबीए इंडिया’ के बास्केटबॉल संचालन के वरिष्ठ निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी है।

भारत में काम करने से पहले, वह 2010-12 के बीच एनबीए में डलास मावेरिक्स की जूनियर टीम टेक्सास लीजेंड्स के सहायक कोच भी रहे थे। फ्लेमिंग की देखरेख में भारत ने दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप (2014 और 2015) में स्वर्ण के अलावा 2014 लूसोफोनिया खेलों में शीर्ष स्थान हासिल किया था।