Trending
नेपाल के लिए अंतिम दो लीग मैच खेलेंगे संदीप लामिछाने
नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप के वेस्टइंडीज में होने वाले अंतिम दो लीग मैच के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। नेपाल क्रिकेट संघ ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने दुष्कर्म के आरोपी रहे लामिछाने को वीजा देने से मना कर दिया था जिस कारण वह नेपाल के अमेरिकी चरण के मैचों में नहीं खेल पाए थे। इस स्पिनर को पहले नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी।
अमेरिका और वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं। नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान ने कहा,,‘‘ हम आपको सूचित करते हैं कि नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज में हो रहे टी20 विश्व कप के लिए नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।