Trending
पेरुजिया चैलेंजर : जियानेसी के खिलाफ रोमांचक जीत से सुमित नागल अंतिम आठ में
भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यहां चल रहे पेरुजिया चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। छठी वरीयता प्राप्त भारतीय ने यहां गैर वरीय स्थानीय खिलाड़ी एलेसेंड्रो जियानेसी को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले शानदार वापसी करते हुए 0-6, 7-5, 7-6 से हराया।

उन्होंने पिछले सप्ताह जर्मनी में हेइलब्रॉन चैलेंजर जीतकर पेरिस ओलंपिक में एकल वर्ग का टिकट पक्का किया था। नागल के सामने अंतिम आठ में पोलैंड के मैक्स कास्निकोवस्की और क्रोएशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त बोर्ना कोरिच के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी।
भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले शुरुआती दौर में बोस्निया और हर्जेगोविना के गैर वरीय नर्मन फैटिक पर सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से जीत दर्ज की थी।