Trending

नोएल विल्सन बने चेन्नईयिन एफसी के सहायक कोच

पूर्व चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग के 2024-25 सत्र से पहले भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नोएल विल्सन को सहायक कोच नियुक्त किया।

बेंगलुरु के 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी विल्सन मुख्य कोच ओवेन कॉयले के साथ फिर से जुड़ गए हैं। इस जोड़ी ने इससे पहले जमशेदपुर एफसी में एक साथ काम किया था। इन दोनों की देखरेख में जमशेदपुर एफसी ने 2022 में पहली बार आईएसएल लीग विजेता शील्ड खिताब जीता था।

विल्सन ने रमन विजयन की जगह ली। विल्सन ने जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चेन्नईयिन एफसी का हिस्सा बनना हमेशा सम्मान और सौभाग्य की बात है।

एक क्लब जिसने आईएसएल के दौ चैंपियनशिप और अन्य उपलब्धियां जीती हैं। मैं खिताब जीतने के क्लब के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चेन्नईयिन एफसी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।