Trending

टी-20 विश्व कप : श्रीलंका सुपर-8 में जगह बनाने में नाकाम, जीत के साथ सफर खत्म

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका टीम ने नीदरलैंड टीम को 83 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका टीम जीत के बाद सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई, उसने जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया है।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी के आगे नीदरलैंड टीम 118 रन ही बना पाई और मैच हार गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी श्रीलंका टीम को पारी की दूसरी ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में पहला झटका लग गया था।

@Associated Press

कुसल मेंडिस (46), चरिथ असलंका (46), धनंजय डी सिल्वा (34) और एंजेलो मैथ्यूज (30*) ने स्कोर को 201/6 तक पहुंचा दिया। जवाब में नीदरलैंड को माइकल लेविट (31) और मैक्स ओडॉड (11) ने अच्छी शुरुआत दिलाई, बाद में पूरी टीम 16.4 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई।

202 रन का लक्ष्य लेकर उतरी नीदरलैंड टीम के बल्लेबाजों पर बड़े स्कोर का दबाव देखने को मिला। लेविट के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। विक्रमजीत सिंह (7), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (11), स्कॉट एडवर्ड (15) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

@Associated Press

यही कारण रहा कि बेहतर शुरुआत के बाद भी नीदरलैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में ही 118 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वनिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

नुवान तुषारा ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। महेश तीक्षणा ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। दासुन शनाका ने 1 ओवर में 10 रन देकर 1 और मथीशा पथिराना ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके।

इस जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप-D में 1 जीत और 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। नीरदलैंड टीम 4 मैच में 2 अंकों के साथ चौथे और नेपाल टीम 4 मैच में 1 अंक के साथ 5वें पायदान पर रही है। दक्षिण अफ्रीका 4 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पहले और बांग्लादेश टीम 4 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है।