Trending

फैन से भिड़ने के बाद पाक गेंदबाज हारिस रऊफ ने दी सफाई

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अमेरिका में क्रिकेट फैंन से भिड़ गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हारिस बोलते दिख रहे हैं कि ये इंडियन होगा। फैन और हारिस रउफ में हाथापाई होते-होते बची।

साभार : गूगल
@HarisRauf14

वीडियो में हारिस की पत्नी मुजना मसूद मलिक उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं, रऊफ हाथ छुड़ाकर फैन से लड़ने पहुंच जाते हैं। रऊफ ने कहा कि ये जरूर इंडियन होगा। इस पर फैन ने कहा कि वो पाकिस्तानी है।

@MHafeez22

जब ये घटना हुई, तब हारिस पत्नी के साथ होटल के बाहर टहल रहे थे। फैन ने कुछ कमेंट किया और हारिस दौड़कर फैन के पास आ गए। वहां मौजूद लोगों ने हारिस को रोकने की कोशिश की।

@RealHa55an

दोनों के बीच बहस होने लगी। फैन ने कहा कि वो पाकिस्तानी है। इस पर हारिस ने कहा कि क्या तुम अपने पिता को गाली देते हो। पाकिस्तानी हो और तुम्हारे पिता ने यही सिखाया है तुम्हें?

हारिस ने वीडियो वायरल होने के बाद X पर लिखा- मैं ये बात सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहता था। वीडियो सामने आने के बाद मुझे लग रहा है कि स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है।

पब्लिक फिगर होने के नाते हम जनता की हर तरह की बातें सुनते हैं। आप हमारी आलोचना करिए, हमारा सपोर्ट करिए, हमें सुनना होगा। जब बात पेरेंट्स और फैमिली पर आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से हिचकूंगा नहीं।

टूर्नामेंट में हारिस रऊफ खेले 4 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है और 7 विकेट लिए। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में 37 रन देकर 1 विकेट लिए थे। भारत के खिलाफ दूसरे मैच में 21 रन देकर 3 विकेट झटके थे। रऊफ ने कनाडा के खिलाफ 2 और आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट झटका।

पाकिस्तान ने ग्रुप लीग के 4 मैचों में से 2 मैच में ही जीत पाई थी। उसे भारत के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने वाली अमेरिकी टीम से हार मिली थी। पाकिस्तानी टीम आयरलैंड और कनाडा से अपने मैच बमुश्किल जीत पाई थी।