Trending

राउंडग्लास स्पोर्ट्स गुरु तेग बहादुर अकादमी ने जीता पृथ्वी पाल सिंह हॉकी टूर्नामेंट

मोहाली : राउंडग्लास स्पोर्ट्स गुरु तेग बहादुर हॉकी अकादमी, चचरी ने लुधियाना के जरखड़ स्टेडियम में आयोजित 14वें ओलंपियन पृथ्वीपाल सिंह अंडर – 14 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट में चन्ना हॉकी अकादमी, रामपुर को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी।

विजेताओं को 21,000 रु. रुपये की पुरस्कार राशि के साथ विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई।राउंडग्लास स्पोर्ट्स के दिलप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया जबकि परमिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।