Trending

यूरो कप 2024 : अंतिम 16 में पहुंचने के साथ जर्मनी ने किया ये कमाल

जर्मनी के स्टार मिडफील्डर इल्के गुंडोगन ने जमाल मुसियाला के लिए पहले एक गोल सेटअप किया और खुद गोल कर जर्मनी को ग्रुप ए में हंगरी पर 2-0 से जीत दिलाई।

मेजबान देश जर्मनी यूरो कप में नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बना दिया। उन्होंने अंतिम 16 में जगह बनाई। अपने होमटाउन में खेल रहे मुसियाला ने 22वें मिनट में जर्मनों को बढ़त दिलाई। रोलैंड सल्लाई ने हंगरी के लिए पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में एक गोल किया था जिसे रूल्ड आउट कर दिया गया।

@euro2024

हंगरी ने अन्य अच्छे मौके भी गोर करने के बर्बाद किए। दूसरे हाफ में इल्के गुंडोगन ने 67वें मिनट में आसानी से एक शानदार फिनिश किया और जर्मनी को 2-0 से लीड दिलाई।

एक अच्छे बिल्ड अप के बाद गुंडोगन ने अच्छा फिनिश किया। बता दें कि यह वास्तव में 1954 के विश्व कप फाइनल के बाद हंगरी पर जर्मनी की पहली जीत थी। यह जर्मनी के चार विश्व खिताबों में से पहला था और प्रशंसक घरेलू जमीन पर चौथी यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने का सपना देख रहे हैं।

क्रोएशिया और अल्बानिया ने 2-2 से ड्रा खेला। यह बाल्कन देश की टीमों के बीच पहला मैच भी था। क्रोएशिया ने शुरू से ही बढ़त बनाने की कोशिश की। अल्बानिया के काजिम लैसी ने हेडर से 11वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में आंद्रेज क्रामारिच ने 74वें मिनट में बराबरी गोल दागा। दो मिनट बाद ही क्लाउस गजासुला के आत्मघाती गोल ने क्रोएशिया को 2-1 से आगे कर दिया।

गजसुला ने इसकी भरपायी करते हुए एक्स्ट्रा टाइम (90+5वें मिनट) में अल्बानिया के लिए बराबरी गोल कर दिया। इस ड्रॉ से क्रोएशिया और अल्बानिया ग्रुप बी में मुश्किल स्थिति में हैं क्योंकि दोनों अपने शुरुआती मैचों में क्रमश: स्पेन और इटली से हार गए थे।