Trending

ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए हॉकी इंडिया द्वारा 27 खिलाड़ियों का ऐलान

हॉकी इंडिया ने 21 जून से 8 जुलाई तक भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में लगाए जाने वाले ओलंपिक पूर्व राष्ट्रीय शिविर के लिए 27 सदस्यीय पुरुष टीम का ऐलान किया।

साभार : गूगल

भारत को ओलंपिक में पूल बी में रखा गया है जहां इसकी टक्कर बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से होगा। भारतीय टीम ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

प्रो लीग में भारत 16 मैच में 24 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह को शिविर के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रो लीग मैच खेलना उनकी टीम के लिए शानदार अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘यह शिविर हमारे लिए काफी अहम है और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम ओलंपिक से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहे। खिलाड़ियों को हॉकी प्रो लीग में खेलने से काफी कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने कहा,‘‘इससे हमें यह पता करने का मौका मिला कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में सुधार करने के लिए हमारे पास काफी समय है। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जो किसी भी प्रतियोगिता को जीतने की योग्यता रखते हैं।

ओलंपिक पूर्व शिविर (भारतीय पुरुष हॉकी टीम)

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, आमिर अली
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, विष्णुकांत सिंह, आकाशदीप सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, बॉबी सिंह धामी, अराइजीत सिंह हुंदल