Trending

वैश्विक शतरंज लीग : लंदन अक्टूबर में करेगा मेजबानी

दूसरी वैश्विक शतरंज लीग (ग्लोबल चेस लीग) का आयोजन 3 से 12 अक्टूबर तक लंदन में होगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। वैश्विक शतरंज लीग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और टेक महिंद्रा की संयुक्त पहल है।

साभार : गूगल

दस दिन चलने वाली लीग का आयोजन सेंट्रल लंदन के फ्रेंड्स हाउस में होगा, जिसमें दुनिया के प्रमुख खिलाड़ी भाग लेंगे। लीग टीम आधारित प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें मौजूदा विश्व चैंपियन सहित कई युवा खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

हर टीम में 6 खिलाड़ी होंगे जिनमें दो शीर्ष महिला खिलाड़ी और एक उभरता हुआ खिलाड़ी शामिल हैं। हर टीम डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में 10 मैच खेलेगी। विजेता का फैसला बेस्ट ऑफ सिक्स बोर्ड स्कोरिंग प्रणाली से होगा।