Trending

टी-20 वर्ल्ड कप : बारिश की बाधा के बाद भारत फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी टक्कर

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का एक और मौका दिया है। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

बारिश की वजह से खेल एक घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बीच में फिर बारिश ने दस्बातक दी, तब भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था।

@ICC/Getty Images

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 172 का टारगेट दिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए, ये वर्ल्ड कप में उनका तीसरा अर्धशतक है। सूर्यकुमार ने 47 रन बनाए और हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों 23 रन की पारी खेली। इंग्लैंड से क्रिस जॉर्डन ने 3 ओवर में 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने 16 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई। आदिल रशीद और लियम लिविंगस्टन रनआउट हुए। कुलदीप यादव ने क्रिस जॉर्डन, हैरी ब्रूक और सैम करन को आउट किया। अक्षर पटेल ने जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली को पवेलियन भेजा। 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट को बोल्ड किया।

@AFP/Getty Images

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को हराया। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण पेश किया और मैच को अपने पक्ष में किया।

फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, दक्षिण अफ्रीका टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

@ICC/Getty Images

भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम फाइनल में भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेगी और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी एक बार फिर भारत लाएगी।

@BCCI

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन