Trending

यूके-इंडिया अवार्ड 2024 से ब्रिंदा और दीपा मलिक सम्मानित

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पैरालंपियन दीपा मलिक को विश्व स्तर पर अहम प्रभाव डालने वाले भारतीयों के सम्मान के लिए आयोजित एक समारोह में विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है।

@indiaglobalforum

इस मौके पर बिंद्रा ने कहा, ‘‘ टोक्यो में हमने सात पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि पेरिस में हमारा प्रदर्शन उससे बेहतर होगा। उम्मीद है कि हम अपनी पहली महिला ओलंपिक विजेता (स्वर्ण पदक विजेता) को देखेंगे।

भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता और भारत की पैरालंपिक समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपा मलिक ने कहा, ‘‘पैरालंपिक में भारत का पेरिस 2024 में प्रदर्शन टोक्यो से बेहतर होगा। हम अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

पिछली बार हमने नौ खेलों में भाग लिया था, इस बार हम 12 खेलों में भाग ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमें वहां पदक संख्या बढ़ने की अधिक संभावना दिखती है।