Trending

पहले दौर के बाद दीक्षा डागर संयुक्त 60वें स्थान पर

भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने अरामको सीरीज गोल्फ टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में दो ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 60वें स्थान पर बनी हैं। गर्दन में दर्द के कारण वह पिछले हफ्ते इटैलियन ओपन में नहीं खेल पायीं थीं।

साभार : गूगल

दीक्षा पेरिस ओलंपिक दल का हिस्सा हैं। उन्होंने पहले दौर में तीन बर्डी लगायी, तीन बोगी और एक डबल बोगी कर बैठीं। अभी पहले दौर का खेल पूरा नहीं हुआ है जिससे अन्य भारतीयों में प्रणर्वी उर्स ने अभी शुरूआत नहीं की है, त्वेसा मलिक तीन होल में एक ओवर पर हैं।