Trending

वियतनाम में त्रिकोणीय टूर्नामेंट में खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम

भारतीय फुटबॉल टीम अक्टूबर में फीफा विंडो के दौरान वियतनाम में तीन देशों के टूर्नामेंट में खेलेगी। भारत और वियतनाम के अलावा लेबनान इस टूर्नामेंट में भाग लेगा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने यह जानकारी दी। वियतनाम (116) और लेबनान (117) फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में भारत (124) से आगे हैं।

साभार : गूगल

एआईएफएफ ने भारतीय टीम के विश्व कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में नहीं पहुंच पाने के बाद मुख्य कोच इगोर स्टिमक को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद यह पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें भारतीय टीम भाग लेगी।

एआईएफएफ ने अब तक नए कोच की घोषणा नहीं की है और यह देखना होगा कि तीन देशों के टूर्नामेंट में कौन भारतीय कोच की भूमिका निभाता है।

इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच नौ अक्टूबर को वियतनाम के खिलाफ खेलेगा, 12 अक्टूबर को उसका सामना लेबनान से होगा। टूर्नामेंट का तीसरा मैच 15 अक्टूबर को वियतनाम और लेबनान के बीच खेला जाएगा।