Trending

भारतीय टीम को मिलेगी 125 करोड़ की प्राइज मनी

बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला चेक दिया. इस सम्मान समारोह में विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट फैंस के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए मंच संभाला.

साभार : गूगल

बीसीसीआई चेयरमैन रोजर बिन्नी व सचिव जय शाह ने साथ स्टेज पर आकर भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा था कि हमने सभी उच्च अधिकारियों ने मिलकर ये फैसला किया है कि हम भारतीय टीम को इनाम देने का फैसला लिया है.

अपनी बातों को रखते हुए उन्होंने कहा था कि ‘हमने आखिरी वर्ल्ड कप 2007 में जीता था और 17 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बने हैं. हम 2 महीने पहले तक विश्व की नंबर 1 टी20 टीम थे. जानकारी के अनुसार, भारत को दी गई करोड़ो रुपयों की प्राइस मनी कई लोगों के बीच बांट दी जाएगी.

बताया जा रहा है कि स्क्वाड में शामिल हर एक खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक मेंबर को 1 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर है. बता दें कि, भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनने के लिए आईसीसी ने 20.37 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया था.