Trending
एशियाई डबल्स स्क्वाश टूर्नामेंट : अभय सिंह दोहरी स्वर्णिम सफलता के लिए तैयार
एशियाई खेल के पदक विजेता अभय सिंह शनिवार को मलेशिया के जोहोर में एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में पुरूष युगल और मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गये।

अभय और वेलावन सेंथिलकुमार ने जापान के टोमोटाका एंडो और नाओकी हयाशी की जोड़ी पर 23 मिनट में 11-9, 11-2 से जीत से पुरुष युगल खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जिसमें उनकी भिड़ंत मलेशिया के दूसरे वरीय ओंग साई हंग और स्याफिक कमाल की जोड़ी से होगी।
अभय ने तीसरी वरीय अनुभवी जोशना चिनप्पा ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चेंग नगा चिंग और लाई चेउक नाम मैथ्यू की हांगकांग की जोड़ी पर 11-8, 11-10 से जीत दर्ज की। अभय और जोशना का सामना मिश्रित युगल फाइनल में हांगकांग के दूसरे वरीय टोंग त्सज विंग और टैंग मिंग हांग की जोड़ी से होगा।