कनाडा ओपन : प्रियांशु राजावत की सेमीफाइनल में हार
प्रियांशु राजावत को पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार मिली, जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया। राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से हारे।
राजावत ने इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबले में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के क्वालीफिकेशन में लेनियर को हराया था।

क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराने वाले राजावत ने मुकाबले में सकारात्मक शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई, लेनियर वापसी करते हुए 7-4 से आगे हो गए।
कड़े मुकाबले के बीच राजावत ने कुछ मौकों पर बढ़त बनाई, वह विरोधी के दबाव का सामना नहीं कर पाए जिसने 15-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया और पहला गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में लेनियर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने 8-2 की बढ़त बनाई और इसे 14-3 किया जिसके बाद फ्रांस के इस खिलाड़ी को गेम और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।