Trending

अगले साल रिंग से संन्यास लेंगे रेसलर जॉन सीना

डब्लूडब्लूई इतिहास के महान रेसलर की लिस्ट में शामिल जॉन सीना ने संन्यास का ऐलान किया है। वे अगले साल आखिरी बार डब्लूडब्लूई के रिंग में उतरेंगे। इस खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी है।

साभार : गूगल

कनाडा के टोरंटो में आयोजित डब्लूडब्लूई मनी इन द बैंक के लाइव मैच के दौरान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। बताते चले कि, जॉन सीना ने 16 बार विश्व खिताब जीता है।

जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। डब्लूडब्लूई से अनुबंध मिलने के बाद उन्होंने लगातार जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और कई हॉलिवुड फिल्मों में दिखे।