Trending
मुंबई सिटी एफसी का हिस्सा बने भारतीय स्ट्राइकर डेनियल लालहलिमपुइया
मुंबई सिटी एफसी ने भारतीय स्ट्राइकर डेनियल लालहलिमपुइया को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए ‘फ्री ट्रांस्फर’ पर अपने साथ जोड़ा है।

मिजोरम के रहने वाले 26 वर्षीय लालहलिमपुइया पिछले दो सत्र में पंजाब एफसी का हिस्सा थे। वह पिछले सत्र में आईएसएल के तीन मैचों में खेले, गोल करने में नाकाम रहे। वह पिछले सत्र में सभी टूर्नामेंट में नौ मैच खेले, कोई गोल नहीं कर पाए।
चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के साथ अपने युवा करियर की शुरुआत करने के बाद लालहलिमपुइया एआईएफएफ एलीट अकादमी से जुड़े। उन्होंने 2015 में बेंगलुरू एफसी के साथ अपना सीनियर पेशेवर डेब्यू किया। वह चेन्नईयिन एफसी, दिल्ली डाइनामोज और ओडिशा एफसी का भी हिस्सा रह चुके हैं।