Trending

यूरो कप : फ्रांस की हार, 12 साल बाद स्पेन की फाइनल में एंट्री

स्पेन ने यूरो कप के फाइनल में 12 साल बाद जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराया। फाइनल में उसकी टक्कर रविवार को इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से होगा।

@euro2024

स्पेन के जीत के हीरो 16 वर्षीय लेमाइन यामल और डेनी ओल्मो रहे। दोनों ने टीम के लिए 1-1 गोल किए। फ्रांस ने शुरुआती 10 मिनट में ही गोल कर बढ़त बनाई थी, 15 मिनट के बाद ही स्पेन ने पहले गोल कर स्कोर को बराबरी पर किया और उसके बाद 4 मिनट बाद ही एक गोल आगे हो गए।

पहले हाफ में ही दोनों टीमों से तीनों गोल किए गए। 7वें मिनट में ही फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने गोल करने का प्रयास किया, वह गेंद को गोल पोस्ट पहुंचाते उससे पहले ही जीसस नवास ने गेंद उनसे दूर किया।

ठीक दो मिनट बाद एमबाप्पे के पास गेंद थी, उन्होंने बिना देर किए ही साथी खिलाड़ी को पास किया और कोलो मुआनी ने बिना कोई गलती किए हुए गेंद को हेडर मार कर गोल पोस्ट में पहुंचा कर टीम को 1-0 से आगे किया। फ्रांस टीम और उसके फैन्स की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही, 15 मिनट बाद ही स्पेन ने स्कोर को बराबरी पर ला दिया।

21वें मिनट में 16 वर्षीय लेमाइन यामल ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। ठीक 4 मिनट बाद यानी 25वें मिनट में डेनी ओल्मो ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे किया। पहले हाफ से 2-1 से चल रही स्पेन के खिलाड़ियों का मनोबल दूसरे हाफ में ही बरकरार रहा। स्पेन की टीम फ्रांस की डिफेंस पर हावी रही।

60 वें मिनट में फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने क्रॉस शॉट लगा कर स्कोर को बराबरी पर करने की कोशिश की, पर उनके इस प्रयास को स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने नाकाम कर दिया। स्पेन की यह बढ़त अंत कर बरकरार रही और टीम ने मैच 2-1 से जीता।