Trending

कोपा अमेरिका : मेसी का 109वां गोल, फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

लियोनेल मेसी के अपने करियर के 109वें अंतरराष्ट्रीय गोल और वर्तमान टूर्नामेंट के पहले गोल से अर्जेंटीना ने कनाडा को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। जूलियन अल्वारेज़ ने 22वें मिनट में गोल दागा, मेसी ने 51वें मिनट में एन्जो फर्नांडीज के शॉट को गोल में भेज कर बढ़त दोगुनी की।

@copaamerica

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पिछले 25 मैचों में 28 गोल दागे। वह कोपा अमेरिका में 14 गोल कर चुके हैं जो रिकॉर्ड से तीन गोल कम हैं। मेसी से अधिक गोल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने 130 गोल किए हैं।

ईरान के अल देई के नाम 1993 से 2006 तक 108 या 109 गोल दर्ज हैं। इक्वाडोर के खिलाफ 2000 में किए गए उनके गोल को लेकर विवाद है।

अर्जेंटीना को यह जीत अपने स्वतंत्रता दिवस पर मिली, जिससे उसका अजेय अभियान 10 मैच तक आ गया है। अर्जेंटीना रविवार को होने वाले फाइनल में उरुग्वे या कोलंबिया का सामना करके रिकॉर्ड 16वां कोपा खिताब जीतने की कोशिश करेगा।