Trending

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने हासिल की ये उपलब्धि, तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां टी-20 हरारे में हो रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

साभार : गूगल

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। यशस्वी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उनकी इस छोटी पारी से भारत ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टी20 पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर 13 रन बटोरे।

भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में पारी की पहली गेंद पर 10 रन बटोरे थे। न्यूजीलैंड ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन बनाए थे। नेपाल ने भूटान के खिलाफ 2019 में 9 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान पहली गेंद पर सिकंदर रजा ने नो-बॉल डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया था। फ्री हिट पर यशस्वी ने छक्का लगाया।

पांचवीं गेंद यशस्वी आउट हो गए। यशस्वी ने चौथे मैच में दमदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने चौथे मैच में 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

टी20 पारी की पहली गेंद पर बनाए गए सर्वाधिक रन-
13 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज
10 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022
9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2023
9 – नेपाल बनाम भूटान, 2019
8 – केन्या बनाम युगांडा, 2019