डेविड वॉर्नर ने पूरी तरह क्रिकेट से लिया संन्यास
चीफ ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से परमानेंट रिटायरमेंट ले लिया है। यही वजह है कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके नाम पर विचार में नहीं किया जाएगा।

वॉर्नर ने पिछले साल ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि उनका टी20 वर्ल्ड कप आखिरी टूर्नामेंट होगा, जनवरी 2024 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
उनका आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल था। उन्होंने कई बार ये कहा था कि अगर बोर्ड चाहेगा तो वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार रहेंगे, अब चीफ सिलेक्टर ने उनसे आगे बढ़ गए हैं।
दरअसल, पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप में खुद के और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था. ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्टर और पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज बेली ने पुष्टि कर दी है कि वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट की योजनाओं में नहीं हैं, क्योंकि हम टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर चुके हैं।
एक क्रिकेट साइट ने जॉर्ज बेली को कोट करते हुए लिखा, “हमारी समझ यह है कि डेविड रिटायर हो चुके हैं और तीनों प्रारूपों में उनके अविश्वसनीय करियर के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।
निश्चित रूप से, हमारी योजना यह है कि वह पाकिस्तान में नहीं होंगे। आप कभी नहीं जान सकते कि वह कब मजाक करते हैं।
मुझे लगता है कि वह बस थोड़ा सा मसाला पैदा कर रहा है। उसका करियर शानदार रहा है, उसको जश्न मनाना चाहिए।
जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, ऑस्ट्रेलिया के लिए उसने जो कुछ किया है और उनकी विरासत को याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “जहां तक इस टीम की बात है और कुछ अलग खिलाड़ियों के साथ बदलाव की यात्रा तीनों प्रारूपों में रोमांचक होने जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का चयन किया है, जिसमें कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। डेविड वॉर्नर के उत्तराधिकारी कहे जा रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क को भी टीम में जगह दी गई है।