Trending

राफेल नडाल की जीत, ओलंपिक की तैयारियों में जुटे है दिग्गज खिलाड़ी

ओलंपिक की तैयारी में लगे राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर हो रहे नॉर्डिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल के पहले दौर में स्वीडन के दिग्गज खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के 21 वर्षीय बेटे लियो बोर्ग को 6-3, 6-4 से हराया।

साभार : गूगल

नडाल ने अपने 21 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी के बारे में कहा, ‘‘हमारे खेल के इतिहास के सबसे दिग्गज खिलाड़ी में से एक के खिलाफ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि उसने अच्छा प्रदर्शन किया। उसके सामने लंबा करियर है और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं।

नडाल ने 2005 में 19 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था। उसके बाद वह इस टूर्नामेंट में पहली बार भाग ले रहे हैं। ओलंपिक के दौरान टेनिस के मैच रोला गैरां में क्ले कोर्ट पर होंगे और उसकी तैयारी के सिलसिले में ही नडाल इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

फ्रेंच ओपन के पहले दौर में बाहर होने के बाद नडाल ने पहली बार एकल मैच खेला। उनका अगला मुकाबला ब्रिटेन के कैमरन नोरी से होगा।