Trending

आगामी आईएसएल के लिए मुंबई सिटी एफसी में लौटे हार्दिक भट्ट

भारतीय डिफेंडर हार्दिक भट्ट ने इंडियन सुपर लीग के आगामी चरण के लिए मुंबई सिटी एफसी की टीम में वापसी की। मुंबई सिटी एफसी ने भट्ट (27 वर्ष) के साथ एक साल का करार का ऐलान किया।

@mumbaicityfc

भट्ट 2022-23 सत्र में ‘लोन’ (ऋण) पर दो बार की आईएसएल कप विजेता के साथ जुड़े थे और इस दौरान टीम ने लीग शील्ड जीती थी।

भट्ट ने अहमदाबाद में एआरए फुटबॉल क्लब के साथ करियर शुरू किया था और 2018 में टीम में सीनियर डेब्यू किया। इसके बाद से वह बेंगलुरू यूनाईटेड (2019-20), हाईड्रिया स्पोर्ट्स एफसी (201-22) और राजस्थान यूनाईटेड (2022) के लिए खेले।