Trending

बर्थडे पर ईशान किशन ने लिया शिरडी के साई बाबा का आशीर्वाद

भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बर्थडे की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। जन्मदिन के मौके पर ईशान भक्ति में डूबे हुए दिखे।

@ishankishan23

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ईशान किशन काफी समय से क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम से हटने के बाद उनकी दोबारा से वापसी नहीं हो सकी है। टीम में वापसी के लिए ईशान काफी ज्यादा बेताब हैं। वह सब कुछ कर रहे हैं। बात चाहें प्रैक्टिस की हो या फिर पूजा-पाठ की, ईशान किसी भी चीज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

@ishankishan23

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह साईं बाबा के मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। उनकी इस फोटो पर कई फैंस अपने कमेंट्स कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 2021 में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था।

@ishankishan23

ईशान किशन 32 टी-20 खेल चुके है, जिसमें बाएं हाथ के बैटर ने 124 के स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं। वनडे में ईशान किशनके नाम दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अर्धशतक जमाया है। आईपीएल में ईशान अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 135 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बना लिए हैं।