Trending

शादी के बंधन में बंधे भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा

इस वक्त शादी का मौसम चल रहा है यह कहना गलत नहीं होगा। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स प्रेरक मांकड़ और चेतन साकरिया भी शादी के बंधन में बंधे हैं। भारत के लिए वाइट बॉल क्रिकेट खेल चुके ऑलराउंडर दीपक हुड्डा भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।

@deepakhooda30

दीपक हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। 9 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे। दीपक ने पूरे ट्रेडिशनल स्टाइल में अपनी वेडिंग की। उन्होंने पूरे रिति रिवाजों के साथ शादी की। भारतीय क्रिकेटर की शादी में परिवार के लोग और कुछ दोस्त भी शामिल थे।

@deepakhooda30

रोहतक से आने वाले 29 वर्षीय दीपक हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की और उसकी कैप्शन में दिल की बात भी कही। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि दोनों ने 15 जुलाई को एक दूसरे से शादी की।

@deepakhooda30

तस्वीरें शेयर करते हुए हुड्डा ने कैप्शन में लिखा, ‘9 साल तक इंतजार करने के बाद, हर पल, हर सपना, हर बातचीत हमें इस खूबसूरत दिन तक ले आई।

@deepakhooda30

हमें माफ करना अगर हम एक दूसरे को थोड़ी देर और तक थामे रहें। ऐसी कहानियां बुने जो सिर्फ हमारा दिल सुन सके और अगर हम थोड़े खोए हुए लगें, क्योंकि हमने एक दूसरे को पा लिया है।

@deepakhooda30

ऑलराउंडर ने आगे कैप्शन में अपनी वाइफ के लिए भी कुछ खास बात लिखी। उन्होंने आगे कहा, ‘घर में स्वागत है, मेरी लिटल हिमाचली गर्ल (15.07.2024)। परिवार और दोस्तों और उनकी ब्लेसिंग्स से घिरे हुए। हमने हमेशा के लिए जीना शुरू कर दिया। हमारा दिल भर आया। आप सभी का शुक्रिया।

@deepakhooda30

दीपक हुड्डा ने 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे और 21 टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम 153 तो टी20 में 368 रन हैं।

@deepakhooda30

उन्होंने वनडे में 3 तो टी20 में 6 विकेट लिए हैं। हुड्डा को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने 118 आईपीएल मुकाबलों में 1465 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए हैं। दीपक हुड्डा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए हैं।

@deepakhooda30
@deepakhooda30