Trending
एआईएफएफ का शीर्ष पुरस्कार चांग्ते और इंदुमति को
भारत और मुंबई सिटी एफसी के ‘विंगर’ लालियानजुआला चांग्ते और राष्ट्रीय महिला टीम की ‘मिडफील्डर’ इंदुमति कथिरेसन को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पुरुष और महिला ‘प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के एक समारोह के दौरान दोनों प्लेयर्स को ये पुरस्कार मिला। लालियानजुआला चांग्ते ने हाल में में मुंबई सिटी एफसी के साथ 2026/27 सत्र के अंत तक अपना अनुबंध बढ़ा लिया है।
इंदुमति (30) भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में वह बतौर ‘मिडफील्डर’ की भूमिका निभाती हैं। आई-लीग विजेता क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के डेविड लाहलानसांगा को इस साल के होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है।