Trending
नया कोच वही बनेगा जो भारतीय फुटबॉल का विकास करेगा : एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नया कोच वही बनेगा जो नतीजे दे सकेगा और वे बड़े नामों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘मेरा मानना है कि नतीजे मायने रखते हैं। हमें ऐसा कोच चाहिये जो भारतीय फुटबॉल का विकास कर सके। भारत के साथ नतीजे दे सके। भारत को अक्टूबर में वियतनाम में मेजबान वियतनाम और लेबनान के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलनी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिये विज्ञापन के बाद काफी आवेदन आये हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें 291 आवेदन मिले जिनमें से 17 नाम चुने गए हैं जिनमें विदेशी और भारतीय दोनों हैं।
हम कार्यकारी समिति की बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। तकनीकी समिति के अध्यक्ष आई एम विजयन से ऑनलाइन बात की जायेगी।