Trending
गोथिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एसओ भारत चैंपियन
विशेष ओलंपिक भारत (एसओ भारत) फुटबॉल टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन के गोटेनबर्ग में गोथिया कप विजेता बनी। भारत ने ग्रुप में अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती। बौद्धिक रूप से कम विकसित खिलाड़ियों की एसओ भारत ने एसओ फिनलैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच 3-0 से जीता और एसओ जर्मनी पर 6-0 की जीत दर्ज की।

भारत ने हांगकांग को 6-0 से हराया और एसओ डेनमार्क के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एसओ भारत ने एसओ डेनमार्क को 4-3 से हराया।
केरल के रहने वाले मुहम्मद शहीर ने टूर्नामेंट में सात गोल दागे, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा गोल हैं। मछुआरे के बेटे शहीर को साइकिलिंग और तैराकी सहित अन्य खेलों के साथ फुटबॉल का शौक है।