Trending

इंग्लैंड ने 241 रन से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में मिली 2-0 की बढ़त

इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 241 रनों से हराया। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरा और आखिरी टेस्ट बर्मिघम में 26 जुलाई से खेला जाएगा। इंग्लैंड पहला टेस्ट पारी और 114 रन से जीता था।

@Getty Images

रविवार को 385 रन का टारगेट चेज कर रही वेस्टइंडीज 143 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए, जेसन होल्डर ने 37 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इंग्लैंड के शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और गॉस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में जो रूट (122 रन) और हैरी ब्रूक (109 रन) के सहारे 425 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 385 रन टारगेट दिया।

इंग्लैंड ने 248/3 के स्कोर से पारी आगे बढ़ाई। तब रूट 37 और ब्रूक 71 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। रूट ने अपने करियर का 32वां, ब्रूक ने 5वा शतक लगाया।

वेस्टइंडीज के जॉडेन सील्स (97 देकर 4 विकेट) ने ब्रूक को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। रूट ने एक छोर संभाले रखा, दूसरी ओर से साथ नहीं मिला।

जेसन होल्डर ने रूट की पारी का अंत किया। निचले क्रम में गस एटकिंसन ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। शुरुआती दिनों में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 457 रन बनाकर 41 रन की बढ़त हासिल की थी।