Trending

टीम इंडिया श्रीलंका में, सीरीज का आगाज 27 जुलाई से

नये मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय टीम कोलंबो के रास्ते यहां पहुंच गई जिसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। भारतीय टीम सहयोगी स्टाफ के साथ सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। इससे पहले गंभीर और चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने मीडिया को संबोधित किया था।

साभार : गूगल

कोलंबो में कुछ देर रूकने के बाद टीम सीधे पाल्लेकल पहुंच गई। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे श्रृंखला खेलनी है।

पहला टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जायेगा, बाकी दो 28 और 30 जुलाई को होंगे। भारतीय टीम दो , चार और सात अगस्त को तीन वनडे खेलेगी। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मुंबई से कोलंबो के रास्ते पाल्लेकल। टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची।