Trending

फिडे भारत क्षेत्र के अध्यक्ष बने एआईसीएफ के पूर्व प्रमुख संजय कपूर

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के पूर्व प्रमुख संजय कपूर को सर्वसम्मति से फिडे भारत क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया। देश में खेल की शीर्ष संस्था ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद में एआईसीएफ की आम सालाना बैठक के दौरान यह ऐलान हुआ।

साभार : गूगल

कपूर को चार साल के लिए क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया और फिडे अध्यक्ष अरकाडी दवोरकोविच ने उन्हें बधाई दी। कपूर की नयी भूमिका भारत में शतरंज प्रशासन के लिए अहम पल है जिसमें उन्हें वैश्विक स्तर पर खेल के विकास और प्रगति की जिम्मेदारी मिली है।

इस नियुक्ति पर उन्होंने कहा, ‘‘ फिडे भारत क्षेत्र का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं अपने देश के हर कोने में शतरंज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं और सुनिश्चित करूंगा कि प्रत्येक राज्य से हमें ग्रैंडमास्टर मिले।