Trending

पूर्वी क्षेत्र सब जूनियर हॉकी में ओडिशा और मणिपुर की जीत

दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पूर्वी क्षेत्र चैंपियनशिप में दूसरे दिन महिला वर्ग में ओडिशा और मणिपुर जीते, पुरूष वर्ग में झारखंड और ओडिशा ने जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

महिला वर्ग में ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी बिहार को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में मणिपुर हॉकी ने हॉकी मिजोरम को 4- 2 से हराया।

पुरूष वर्ग में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बंगाल को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 9-0 से हराया। ओडिशा हॉकी संघ ने एक अन्य मैच में असम हॉकी को 19-1 से हराया।