Trending

पेरिस ओलंपिक : सीन नदी पर उद्घाटन के समय बारिश का खतरा

सीन नदी पर पेरिस ओलपिक के उद्घाटन के दौरान मौसम की मार पड़ सकती है, मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

साभार : गूगल

फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश की भविष्यवाणी की है। दोपहर को मौसम साफ रहेगा, शाम को बारिश हो सकती है जिस समय उद्घाटन होना है। बारिश होने पर उद्घाटन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

खिलाड़ी पारंपरिक रूप से स्टेडियम में मार्च करते हुए एंट्री लेते हैं, पेरिस ओलंपिक में 10500 खिलाड़ी 90 से अधिक नावों पर सवार होकर सीन नदी पर छह किलोमीटर की परेड करेंगे। सीन नदी के किनारे सैकड़ों की संख्या में दर्शक उनकी हौसलाअफजाई के लिये मौजूद रहेंगे।