Trending
पेरिस ओलंपिक : बोपन्ना-बालाजी की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
पेरिस ओलंपिक टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी हार के साथ बाहर हो गए। इस जोड़ी को फ्रांस की जोड़ी से 7-5, 6-2 से हारे।

फ्रांसीसी जोड़ी ने तीन ब्रेक-पॉइंट मौकों में से दो को भुनाया, उन्हें पहला सेट जीतने में मदद मिली। बोपन्ना-बालाजी ने 15 अनफोर्स्ड एरर किए, जिससे वे नियंत्रण नहीं बना सके। दूसरे सेट में फ्रांसीसी जोड़ी ने चौथे और आठवें गेम में बोपन्ना-बालाजी की सर्विस तोड़कर जीत दर्ज की।