उमेश यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मांगी ये मनोकामना
भारतीय खिलाड़ी उमेश यादव अपनी धर्मपत्नी तान्या वाधवा के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। बाबा महाकाल की भस्म आरती करने के बाद गवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद भी मांगा।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, जो कि पूर्व में धर्मपत्नी तान्या वाधवा के साथ भगवान के दर्शनों का लाभ ले चुके हैं।
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर उमेश ने मीडिया से कहा कि मैं बाबा महाकाल का कोई नया भक्त नहीं हुं। जब बाबा महाकाल का बुलावा होता है तो मैं यहां दौड़ा चला आता हूं।
आपने बताया कि शुरुआत से ही मुझे बाबा महाकाल की आरती और यहां की ऊर्जा काफी आकर्षित करती है। बाबा महाकाल से मांगी गई मनोकामना के बारे में आपने बताया कि इस बार ओलंपिक में भारत को ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मिले बस यही कामना बाबा महाकाल से की है।
उमेश देवरिया जिले के एक भारतीय टीम के खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट टीम, भारतीय राष्ट्रीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर के लिए खेलते हैं।
इस तेज गेंदबाज ने 2008 से घरेलू स्तर पर विदर्भ के लिए खेलते आ रहे हैं और टीम के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है। उन्होंने मई 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया।
यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। वह 2015 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।