Trending

पेरिस ओलंपिक : महिला के बाद पुरुष तीरंदाजी टीम भी हारी

तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में तुर्किये से 2-6 से हार गयी।

साभार : गूगल

भारतीय टीम ने शुरूआती दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में वापसी की, तुर्किये के तीरंदाजों ने चौथा सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

भारत को 53-57, 52-55, 55-54, 54-58 से हार मिली। इससे पहले महिला तिकड़ी भजन कौर, अंकिता भकत और दीपिका कुमारी को नीदरलैंड ने 6 . 0 से हराकर बाहर किया था।