मेंडिस की जगह असलांका श्रीलंका वनडे टीम के कप्तान नियुक्त
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले मंगलवार को अपने वनडे कप्तान कुसल मेंडिस के स्थान पर टी-20 कप्तान चरिथ असलांका को नियुक्त किया है।

असलांका श्रीलंका के वाइट-बॉल कप्तान बनेंगे, पिछले सप्ताह उन्हें टी20 कप्तान भी बनाया गया था। जून में टी20 विश्व कप से श्रीलंका के जल्दी बाहर होने के बाद वानिंदु हसरंगा के इस्तीफे के बाद असलांका को टी20 की जिम्मेदारी मिली थी।
आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट द्वारा घोषित 16 सदस्यीय वनडे टीम में मेंडिस को जगह मिली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी।
श्रीलंका वनडे टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो