Trending
लखनऊ में भारी बारिश से विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत भी हुई लीक

लखनऊ। लखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. प्रदेश की राजधानी में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है. हालत इतने खराब है कि विधानसभा परिसर में पानी भर गया है. विधानसभा के निचले फ्लोर पर घुटने भर तक पानी भर गया है. विधानसभा जाने में लोगों को कठिनाई हो रही है. वहीं, लखनऊ के नगर निगम की छत से पानी टपक रहे हैं. कर्मचारियों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर डाला है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लखनऊ के हजरतगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है. गाड़ियों के आने जाने से पानी का वेग दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है.