Trending

पेरिस ओलंपिक : पुरुष 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत का खराब प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक की पुरुषों के 20 किलोमीटर पैदल चाल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा तथा विकास सिंह और परमजीत सिंह जहां 30वें और 37वें स्थान पर रहे, राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह छह किमी के बाद हट गए।

साभार : गूगल

इक्वाडोर के ब्रायन डैनियल पिंटाडो ने एक घंटा 18 मिनट और 55 सेकंड में रेस पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। उनकी तुलना में भारतीय खिलाड़ी पीछे रहे। विकास ने एक घंटा 22 मिनट और 36 सेकंड का समय लिया, परमजीत ने 1:23:48 सेकंड में फिनिश लाइन पार की।

ब्राजील के काइओ बोनफिम (1:19:09) और मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन के अल्वारो मार्टिन (1:19:11) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता इटली के मासिमो स्टैनो (1:19:12) चौथे स्थान पर रहे।

ओलंपिक में पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केटी इरफान ने 2012 में लंदन ओलंपिक ने किया था। वह तब एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकंड का समय लेकर दसवें स्थान पर रहे थे।