Trending

पेरिस ओलंपिक : निकहत का पदक का सपना टूटा, चीन की वू यू ने हराया

दो बार की विश्व विजेता निकहत जरीन (50 किलो) का ओलंपिक पदक जीतने का सपना एशियाई खेल की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से हार के साथ खत्म हो गया।

@bfi_official_

गैर वरीय निकहत का यह पहला ओलंपिक था। उन्हें 0 . 5 से हार मिली। मौजूदा फ्लायवेट (52 किलो ) विश्व विजेता यू को पहले दौर में बाय मिला था।