इस साल रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर (रक्षा बंधन 2024) पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं. और उन्हें मिठाई खिलाती हैं, जब यह शुभ अवसर इतना नजदीक है, तो आइए रक्षाबंधन दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं.

रक्षाबंधन सनातन धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है. यह त्योहार हर साल सावन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस साल रक्षाबंधन सोमवार, 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर (रक्षा बंधन 2024) पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं. और उन्हें मिठाई खिलाती हैं, जब यह शुभ अवसर इतना नजदीक है, तो आइए रक्षाबंधन दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं.

रक्षाबंधन पर भद्रा योग 


ज्योतिषि की गणना के मुताबिक, रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा का साया बना रहेगा. इसका असर इस तिथि पर सुबह 06:05 मिनट से लेकर दोपहर 01:32 मिनट तक रहेगा. ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आपको बता दें, सनातन धर्म में मांगलिक कार्यों को करते समय भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है.

रक्षाबंधन के दिन शुभ योग  

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन शोभन योग पूरे दिन रहेगा. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:53 मिनट से लेकर 08:10 मिनट तक रहेगा. वहीं, रवि योग भी सुबह 05 :53 मिनट से लेकर 08 :10 मिनट तक रहेगा. रक्षाबंधन सोमवार को पड़ने के कारण यह दिन और भी शुभ माना जा रहा है.

पूजा विधि

सबसे पहले रक्षाबंधन पर सबसे पहले राखी की थाली सजाएं.

इस दिन थाली में रोली कुमकुम अक्षत पीली सरसों के बीज दीपक और राखी रखें.

बहनें भाई को तिलक लगाकर उसके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र यानी कि राखी बांधें.

बहनें राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें, फिर भाई को मिठाई खिलाएं.

राखी बांधने के बाद भाइयों को इच्छा के अनुसार बहनों को भेंट देनी चाहिए.