Trending

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई

टीम इंडिया और श्रीलंका टीम के बीच खेला गया पहले वनडे दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के चलते टाई (बराबरी) पर समाप्त हुआ। सीरीज का फैसला अगले दो मुकाबलों पर निर्भर हो गया है।

साभार : गूगल

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 230 रन बनाया था। जवाब में भारत भी 47.5 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और एक समय उनके 4 बल्लेबाज 91 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

पथुम निसांका (56) और दुनिथ वेलालगे (67) ने लंका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में भारत के लिए रोहित (58) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

वेलालगे ने 65 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्कों से 67 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 59 गेंदों में पूरा किया। वेलालगे ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 22 वनडे मैचों की 18 पारियों में 22.31 की औसत और 76.72 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निसांका ने 75 गेंदों में 9 चौकों से 56 रन बनाए। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 14वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 67 गेंदों में पूरा किया।

वह अब तक 56 मैच में 45 की औसत और 90.48 की स्ट्राइक रेट से 2,281 रन अपने नाम कर चुके हैं।इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक के अलावा 6 शतक भी जड़े हैं। रोहित ने भारत के लिए दूसरी पारी में धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 47 गेंद में 58 रन जड़कर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 123.40 की रही।

पहले विकेट के लिए रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी निभाई। रोहित के वनडे करियर का यह 56वां अर्धशक रहा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अब तक 8 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। सबसे ज्यादा रन वीरेंद्र सहवाग (16,119) ने बनाए हैं। दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (15,335) हैं। रोहित 15,039 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे स्थान भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,258 रन बनाए थे। शिखर धवन इस मामले में 10,867 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं।

रोहित ने इस पारी के दौरान लिस्ट-A क्रिकेट में 13,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 46 से ज्यादा की औसत से 13,009 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 34 शतक और 29 अर्धशतक भी निकले हैं।

रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 1,000 चौके भी पूरे कर लिए, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा (326) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।