Trending

जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफत का कहर! गांदरबल में फटा बादल.. श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर में बादलफाड़ तबाही का मंजर पेश आया है! अधिकारियों ने रविवार को बताया कि, यूटी के गांदरबल जिले में बादल फटने से एक सड़क तबाह हो गई है. इसके चलते मुख्य श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है. यातायात नियंत्रण कक्ष का कहना है कि, गांदरबल जिले के कचेरवान में सड़क क्षति के कारण श्रीनगर-लेह मार्ग पर यातायात अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है.

मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण आवासीय घरों सहित कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है.

फिलहाल अधिकारी जरूरतमंद लोगों को सहायता और राहद मुहैया कराने के लिए मौके पर मौजूद हैं. दूसरी ओर राजमार्ग के बंद होने से कश्मीर घाटी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से कट गई है, जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर भी दुर्गम हो गया है.

क्यों फटते हैं बादल?

दरअसल बादल तब फटना है, जब एक ही स्थान पर अचानक बहुत अधिक बारिश होती है, जिससे बाढ़ आ जाती है. खासतौर पर ये तब होता है, जब मौसम में अत्यधिक नमी हो या तेज़ ठंडक जैसी स्थिति हो, जिसके चलते बारी बारिश होने लगती है.