Trending

ओलंपिक मुक्केबाजी : लवलीना की हार, भारत का सफर खत्म

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) यहां चीन की ली कियान से क्वार्टर फाइनल में हारकर पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं। लवलीना को इस मैच में 1-4 से हार मिली। इस दौरान दोनों मुक्केबाजों को बार-बार क्लिंचिंग और होल्ड करने के लिए चेतावनी दी गई।

@bfi_official_

लवलीना की हार के साथ ही भारत की मुक्केबाजी में चुनौती समाप्त हो गई। निशांत देव के शनिवार रात पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में छह मुक्केबाज उतारे थे। इनमें चार महिला और दो पुरुष मुक्केबाज हैं।