Trending

पेरिस ओलंपिक : फाइनल में जगह नहीं बना सके विजयवीर सिद्धू

भारतीय निशानेबाज विजयवीर सिद्धू पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में नौवें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना सके। इस भारतीय निशानेबाज ने दो चरणों के बाद कुल 583-26x का स्कोर किया जो छठे स्थान से दो अंक दूर हैं। केवल शीर्ष छह निशानेबाज ही फाइनल में पहुंचे।

साभार : गूगल

पहले चरण के बाद विजयवीर पांचवें स्थान पर रहे थे। 92 के स्कोर ने सोमवार को होने वाली पदक स्पर्धा में जगह बना पाने की उनकी संभावनाओं को समाप्त कर दिया।

अनीश भानवाला चरण एक के बाद सातवें स्थान पर थे एवं चरण 2 के बाद 13वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। उनका भी अंडर-पार स्कोर 93 था जिससे उनका फाइनल स्कोर 582-22x रहा।