पेरिस ओलंपिक : यूक्रेनी खिलाड़ी पर जीत से विनेश महिला 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली विनेश ने आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को 7-5 से हराया। उनका सेमीफाइनल मुकाबला आज रात को खेला जायेगा, जिसमें उनके सामने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज की चुनौती होगी।
ओसाना के खिलाफ पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद विनेश ने दूसरे पीरियड की शुरुआत में अपनी बढ़त 4-0 की कर ली। ओसाना ने अंक हासिल कर मैच में वापसी करने की कोशिश की और उन्होंने विनेश की बढ़त को दो अंकों (5-3) तक सीमित कर दिया। विनेश पर इस समय थकान हावी हो रही थी और उन्होंने अपने कोच से चैलेंज लेने के लिए कहा।
वीडियो रेफरी ने देखने के बाद इसे खारिज कर दिया और विनेश को एक और अंक का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हें हालांकि इस दौरान खुद को तरोताजा करने के लिए कुछ सेकेंड मिल गये।
विनेश ने यूक्रेन की पहलवान को बाहर धकेल कर दो अंक हासिल कर अपनी बढ़त को 7-4 कर लिया। ओसाना इसके बाद एक अंक हासिल करने में सफल रही, यह विनेश को रोकने के लिए काफी नहीं था।
विनेश ने चार बार की विश्व विजेता और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता सुसाकी को हारकर बड़ा इन खेलों का सबसे बड़े उलटफेर में से एक किया। जापान की पहलवान के लिए अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में यह पहली हार है जिससे विनेश की यह सफलता और भी खास हो जाती है।
विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखिरी कुछ सेकेंड से पहले सुसाकी पास 2-0 की बढ़त थी। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी पांच सेकेंड में जापान की विजेता पहलवान को टेकडाउन कर दो अंक हासिल करने में सफल रही। जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की, रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया जिससे विनेश को एक और अंक मिला और उन्होंने 3-2 से जीत हासिल कर ली।
विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं दिया। सुसाकी दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही।
विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे पीरियड में सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही, उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया।